जौनपुरः सिकरारा बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की बाल-बाल बची जान, लोगों ने एक बदमाश को पकड़ा

युवक द्वारा शोर मचाने पर बाजार वासियों ने हमलावर बदमाश को दौड़ा कर असलहा सहित दबोच लिया। वहीं उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया।

जौनपुरः सिकरारा बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की बाल-बाल बची जान, लोगों ने एक बदमाश को पकड़ा
Firing In Sikrara Market Jaunpur Youth Life Narrowly

यूपी के जौनपुर जिले के सिकरारा बाजार में बृहस्पतिवार सुबह गोली चलने की घटना से सनसनी मच गई। सुबह करीब साढ़े छह बजे  बाइक सवार बदमाशों ने बाजार निवासी रविंद्र  गौड़ (25) पर तमंचे से फायर कर दिया। बदमाशों ने तीन बार गोली चलाई लेकिन रविंद्र को एक भी गोली नहीं लगी।  शोर मचाने पर बाजार वासियों ने बदमाश को दौड़ा कर असलहा सहित दबोच लिया। वहीं उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया।


सूचना पर पहुंचे एसओ सिकरारा सैयद हसेन मुंतजर ने बदमाश और रविंद्र को हिरासत में लिया। थाने में दोनों से पूछताछ की जा रही है। एसओ ने बताया कि गोली चलाने का आरोपी शेरू यादव सतलपुर गांव का निवासी है। जल्द ही उसका दूसरा साथी भी पकड़ा जाएगा। गोलीबारी की घटना से बाजार में सनसनी मच गई। स्थानीय निवासी दहशत में हैं। घटना का कारण साफ नहीं है।

युवक द्वारा शोर मचाने पर बाजार वासियों ने हमलावर बदमाश को दौड़ा कर असलहा सहित दबोच लिया। वहीं उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया।