ग्राहकों की जेब पर बढ़ा बोझ, डीजल-पेट्रोल के बाद अब बढ़े सीएनजी और पीएनजी के दाम, पढ़ें नई कीमत

लखनऊ : डीजल, पेट्रोल, एलपीजी के बाद अब सीएनजी और पीएनजी भी महंगी हो गई है। करीब छह माह बाद ग्रीन गैस ने सीएनजी के दामों में 4.65 रुपए प्रति किलो और घरेलू गैस पीएनजी में तीन रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर का इजाफा किया है।

लखनऊ के साथ ही आगरा और उन्नाव में सीएनजी 63.45 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 68.10 रुपए प्रति किलो हो गई है। जबकि अयोध्या में सीएनजी के दाम बढ़कर 70.55 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। तीन रुपए के इजाफे के बाद घरेलू गैस पीएनजी 35.50 रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर मिलेगी। 

अभी तक पीएनजी 32.50 रुपए में मिल रही थी। बढ़ी हुई दरें तीन अक्टूबर (रविवार) सुबह छह बजे से लागू होंगी। ग्रीन गैस के एजीएम प्रवीन सिंह ने बताया गैस की मूल दरें महंगी होने के कारण सीएनजी और पीएनजी के दामों में इजाफा किया गया है।