भाजपा सरकार में किसान-जनता खुशहाल

ट्रैक्टर रैली में शामिल किसान मोर्चा के लोगों में खास ही उत्साह देखने को मिला

भाजपा सरकार में किसान-जनता खुशहाल
bhadohi news, uttar pradesh news

ज्ञानपुर।

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सोमवार को जिले में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। 16 मंडलो से चलकर करीब 275 टैक्टर विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान में आकर एकत्रित हुआ। जनसभा का आयोजन कर भाजपाजनों द्वारा शासन से संचालित लाभार्थीपरक योजना की जानकारी दी गई।

इसमें मुख्यअतिथि के रुप में पहुंचे सांसद रमेशचंद्र बिंद व विशिष्ट अतिथि रहे किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह का भाजपाजनों ने भव्य स्वागत किया। ट्रैक्टर रैली में शामिल किसान मोर्चा के लोगों में खास ही उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान व जनता खुश हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में जो ऐतिहासिक काम हुआ है जिसमें किसानों का हर स्तर से हित है। फर्जी किसान बनकर जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। जनता अब सबकुछ जान चुकी है और वह किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। किसानों के हित में भाजपा सरकार सदैव खड़ी है। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, ओमप्रकाश यादव, सुरेंद्र दूबे, ओम प्रकाश पांडेय, सुरेंद्रनाथ पांडेय, शिवसागर मिश्र, चंचल सिंह, अभयराज सिंह, अखंड प्रताप सिंह, शिवशंकर, अनिल सिंह, मुन्ना, प्रदीप आदि उपस्थित थे।